BRICS की कहानी शुरू होती है एक संगठन से नहीं, बल्कि एक आर्थिक विचार से। साल 2001 में economist Jim O’Neill ने Brazil, Russia, India और China की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए BRIC शब्द का इस्तेमाल किया। उस समय BRIC कोई औपचारिक राजनीतिक संगठन नहीं था। लेकिन इन चार देशों की आर्थिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव को देखते हुए यह विचार तेजी से चर्चा में आया।इसके बाद इन देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक संवाद बढ़ने लगा। वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान चारों देशों के Foreign Ministers की पहली औपचारिक बैठक हुई। यहीं से BRIC एक structured diplomatic platform की दिशा में आगे बढ़ा। फिर आया वर्ष 2008। वैश्विक financial crisis ने दुनिया की आर्थिक व्यवस्था को हिला दिया। इस संकट ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया—क्या वैश्विक आर्थिक संस्थाओं में emerging economies को उनकी बढ़ती आर्थिक ताकत के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिल रहा है? BRIC देशों ने international financial institutions में reforms की आवश्यकता पर जोर देना शुरू किया। और फिर 16 जून 2009 को Russia के येकातेरिनबुर्ग में BRIC का पहला Leaders’ Summit हुआ। यह BRIC के लिए निर्णायक क्षण था। यहां economic और financial governance के साथ-साथ science, energy, education, international trade और terrorism जैसे मुद्दों पर भी cooperation की बात हुई। यानी BRIC का जन्म केवल चार अर्थव्यवस्थाओं के economic weight से नहीं हुआ था। इसके पीछे एक ऐसी global order की मांग भी थी जिसमें emerging countries की आवाज ज्यादा प्रभावी हो।
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevision/
-https://whatsapp.com/channel/0029VanOx2c3wtbCBjvk2617
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanOx2c3wtbCBjvk2617
-https://www.linkedin.com/company/105232558/admin/page-posts/published/
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
